Breaking News

शिवसेना संजय गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य से छात्र हित में मुलाकात कर रखी माग

0 1,419


सीधी!छात्र-छात्राओं की भविष्य के साथ अगर खिलवाड़ हुआ तो कॉलेज वा जिला मुख्यालय में शिवसेना करेगी उग्र आंदोलन
शिवसेना जिला इकाई द्वारा शिवसेना छात्र इकाई की टीम के साथ जिले के मुख्य संजय गांधी महाविद्यालय में पहुंचकर महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात की वा छात्र हित में विभिन्न सात विंदुओ पर माग कर लिखित ज्ञापन पत्र सौंपा
इस बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात करते हुए कहां की (1)संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में पिछले वर्ष हुए छात्र-छात्राओं का प्रवेश जिनमें से बहुत कम छात्र छात्रा पास हुए हैं अधिक की संख्या में फेल हुए उससे भी अधिक की संख्या में छात्र प्रो प्रमोटेड है जबकि शासन के आदेशानुसार महाविद्यालय ऑटोनॉमस की श्रेणी में आता है जहां छात्र छात्रा ज्यादा से ज्यादा पास होने चाहिए
(2)महाविद्यालय की नई भर्ती आई हुई असिस्टेंट प्रोफ़ेसर परीक्षा ड्यूटी में व्यस्त रहते हैं कक्षाएं संचालित करने से दूर जा रहे हैं
(3)जो छात्र छात्रा बीए बीएससी बीकॉम के द्वितीय अवसर के परीक्षा देना चाह रहे हैं उनकी फीस ₹700 और जो फेल होने पर परीक्षा देना चाह रहे हैं उनकी फीस 12 सो रुपए महाविद्यालय द्वारा ली जा रही महाविद्यालय में गरीब बच्चे इतनी फीस कहां से इकट्ठा करके महाविद्यालय को हर 6 माह में दे पाएंगे लगातार छात्र दो-दो बार परीक्षा फीस भर रहे हैं फिर भी पास नहीं हो रहे हैं उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार ज्यादा से ज्यादा छात्रों को हर साल पास किया जाना चाहिए
(4)उच्च शिक्षा विभाग से निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक लगना चाहिए जबकि महाविद्यालय में ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं है
(5)सत्र 2023 में लिए गए नए प्रवेश विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही हैं अभी तक बच्चों को महाविद्यालय के अंदर प्रवेश द्वार क्षेत्र में जाने नही दिया जाता गार्ड द्वारा बोला जाता है कि परीक्षा संचालित की जा रही है परीक्षा 2:00 बजे से है
(6)वही महाविद्यालय की कैंटीन व्यवस्था भी बंद पड़ी हुई है जबकि महाविद्यालय में यह सुविधा विशेष जरूरी है
(7)साथ में संजय गांधी की भूमि दिनोंदिन अवैध कब्जे भू माफियाओं का शिकार हो रही जिस पर कॉलेज प्रशासन द्वारा कड़ा कदम उठाया जाए वही कॉलेज की भूमि पर अवैध निर्माण को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए
श्री पांडे ने कहा कि इन सारे विषयों को लेकर संजय गांधी प्राचार्य महोदय से वार्तालाप हुई जिस पर कुछ बिंदुओं में अस्वस्थ किया गया है कि बहुत जल्द व्यवस्था सुधार की जाएगी कुछ बिंदु ऐसे हैं जो उच्च शिक्षा अधिकारी के पास से ही निवारण क्रिया सकता है जिसके लिए भी पहल की जावेगी आगामी समय में अगर इन मांगों पर पहल नहीं की जाती है तो छात्र हित में शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिवसेना कॉलेज वा जिला मुख्यालय घेरने हेतु बाध्य होगी
प्रमुख रूप से शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला सह सचिव विक्रम सिंह चौहान, जिला मंत्री आशीष मिश्रा नगर सह संयोजक राजन मिश्रा युवा जिला संयोजक आकाश परांडे,बिज्जु मिश्रा,छात्र रोहित शुक्ला मुकेश सिंह चौहान रोहित यादव अभय सहित कई युवा मौजूद रहे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment