सीधी में फटा ज्वालामुखी, सीधी में आग ही आग, यह आग कब बुझेगी

0 3,064

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा की विशेष रिपोर्ट

सीधी- सीधी में पेशाब मामले ने कुछ नेताओं की जीवन भर की राजनैतिक कमाई पर पलीता लगा दिया है! जीवन में सम्मान,तथा कमाई गई ख्याति रूपी चार चांद में ग्रहण लगते हुए गाड़ी के चारों पहिए अब आम जनता के बीच पंचर दिखाई दे रहे हैं! संबंधित मामले को लेकर धधक रही राजनैतिक आग बुझाने के लिए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान द्वारा सारे प्रयास करते हुए पीड़ित रावत को मुख्यमंत्री आवास भोपाल बुलाकर, मिलकर उसके पैर धोए गए, माथे पर तिलक लगाया गया, तथा शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया! मेरा मन दुखी है, मैं आपसे माफी मांगता हूं, जनता ही मेरे लिए भगवान है !

मुख्यमंत्री द्वारा कहे गए यह शब्द अंतर्मन में धधक रही ज्वाला को कितना कम कर पाएंगे, पीड़ित परिवार के सिवा इसका बेहतर जवाब भला किसके पास होगा!

इस ज्वालामुखी के फटने के बाद फैलने वाले लावा से राजनैतिक आग तो धधकनी ही थी, राजनैतिक सरगर्मी का पारा बढ़ना ही था,आरोप-प्रत्यारोप की बाढ़ आनी ही थी! मौके का लाभ उठाकर विपक्ष, जैसे गंगा में डुबकी लगा रहा हो! आज का दिखाई देने वाला अपनापन बाकी समय में भी अगर पक्ष विपक्ष दिखाते, शुधि लेते रहते, तो शायद मानवता को शर्मसार एवं कलंकित करने वाला यह भयानक विस्फोट नहीं होता और आसानी से ना बुझने वाली आग कभी नहीं लगती!

सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुबरी करौंदी में फटे ज्वालामुखी से लगी इस आग ने निस्संदेह अब धरना प्रदर्शन, पुतला दहन, एवं आंदोलन का रूप अख्तियार कर लिया है! अब देखना दिलचस्प होगा की सीधी सहित प्रदेश में धधकने वाली इस राजनैतिक आग का अंजाम क्या होता है ! आप अपने सुझाव हमारे साथ साझा कर सकते हैं!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment