आदिवासियों के हित में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर शिवसेना ने ज्ञापन पत्र सौंपा

0 2,684


शिवसेना जिला इकाई द्वारा आदिवासियों के सम्मान में एवं वैधानिक कार्यवाही के संबंध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा
शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने पुतला दहन कर ज्ञापन पत्र सौंपते हुए राज्यपाल के नाम से माल पत्र रखते हुए कहा कि हाल ही में सीधी जिले के एक आदिवासी भाई के ऊपर जिस प्रकार से प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति द्वारा जो विधायक पूर्व प्रतिनिधि रह चुका है पेशाब कर उसके ऊपर अपमानित किया गया जो सीधी जिले के लिए बड़े ही शर्मनाक की बात है जहां राष्ट्रीय स्तर पर सीधी जिले का नाम बदनाम कर खराब किया पूरे समाज को कलंकित किया ऐसे अपराधी के ऊपर बेशक कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए लेकिन अरे सरकार से मांग है कि जो अपनी निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए पूर्व में 10 कार्यवाही या ऐसे ही गरीब पीड़ित परिवारों के ऊपर भी कार्यवाही कर घर गिराया गया वह बेचारे जिनका कोई कसूर नहीं था ऐसे मासूमों के ऊपर इस प्रकार की कार्यवाही करना भी इंसानियत को शर्मसार कर देती है जो काफी निंदनीय है आज समाज में स्वार्थ वाद की राजनीति इंसानियत को जिंदा दफना रही है कांग्रेस भाजपा की गंदी राजनीति सिर्फ समाज को तोड़ने का काम कर रही है ना कि जोड़ने का जो हालात आज देश के दिख रहे हैं ऐसे में कहीं न कहीं सीधा प्रतीत हो रहा कि आगामी समय वह दिन दूर नहीं जब एक बार पुनः गुलाम भारत बनेगा और इसके मुख्य जिम्मेदार कांग्रेस और भाजपा के नेता होंगे जो स्वार्थ वाद की राजनीति के चक्कर में जातिवाद ताकि गंदगी फैला कर सोशल मीडिया से लेकर फर्जी राजनीति में उतारू हैं ।

इसके पूर्व भी कई गरीब पीड़ित परिवारों के साथ अत्याचार हुआ किस वर्ग ने किया कैसे किया कभी किसी पार्टी ने जानकारी लेने की कोशिश नहीं की चुकी चुनाव नजदीक नहीं था लेकिन लोकसभा और विधानसभा जैसे-जैसे नजदीक आ रहा उसी प्रकार से गंदी राजनीति का खेल ड्रामा शुरू कर चुके हैं यह दोनों पार्टियां जिसका हम शिवसैनिक कड़ा विरोध करते हैं आगामी समय में अगर खूनी संघर्ष हुआ तो इसका पूर्ण जिम्मेदार कांग्रेस व भाजपा की पार्टी होगी जो देश को जोड़ने की बात तो करते हैं लेकिन पूर्ण जोर से तोड़ने का काम कर रहे हैं
प्रमुख रूप से मौजूद रहे शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला सह सचिव विक्रम सिंह चौहान विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा जिला मंत्री आशीष मिश्रा युवा विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा नगर सह संयोजक राजन मिश्रा ऑटो सेना जिला अध्यक्ष अमर यादव राहुल वर्मा रोहित गुप्ता शुभम नामदेव सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment