Breaking News

पाइपलाइन ठेकेदार ने खोदी सड़क, लोगों के लिए बनी परेशानी का शबाब पाइप लाइन, अभी तक नहीं बिछी l

0 2,671

_प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें l_

सीधी (मध्य प्रदेश)

सीधी जिले के विकाश खण्ड सिहावल अंतर्गत कई ग्राम पंचायतें ऐसी है जहां नलजल योजना का पानी अभी तक नहीं पहुंच पाया है । कई लाख रुपए लागत की नलजल योजना का काम जारी है। ठेकेदार ने पहले गांव की पेयजल लाइन की मेन लाइन काटी, जिससे गांव में पेयजल की व्यवस्था ठप हो गई। ठेकेदार अब काम अधूरा छोड़ हादसे को चुनौती देता मार्ग छोड़ चले गए।

विकाश खण्ड सिहावल अंतर्गत ग्राम सिहावल बमुरी सवैचा और रामपुर सहित ऐसे कई मोहल्ले गांव हैं जहां नलजल योजना के कई लाख रुपए लागत की नलजल योजना का काम चल रहा था। लेकिन यह नल जल योजना गांव वालों की परेशानी का सबब बन गई। क्योंकि इस योजना पर काम कर रहे लोगों ने नल जल के ठेकेदारों द्वारा गली मोहल्लों में पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदने से आवागमन की स्थिति बदहाल हो चुकी है। रास्तों की दशा बिगड़ गई है। लाखों रुपए की लागत से निर्मित कंक्रीट पीशीशी सड़कों को उखाड़ दिया है। मिट्टी कीचड से अच्छी सड़क खराब हो गई है। शाम होने के बाद अंधेरे में मोहल्ले की सड़कों पर गुजरने में भी लोगों को डर लगता है। वहीं इस समस्या का समाधान करने की बजाय काम अधूरा छोड़कर कंपनी का ठेकेदार दूसरे काम में व्यस्त हो चुके है इसके वजह से लोगों को भारी दिक्कत आ रही है

नल जल के ठेकेदार से ग्रामीण परेशान:नल जल योजना के तहत खोदा था रोड, काम बंद करके दुसरे काम में व्यस्त हो गया ठेकेदार, पंचायत के अधिकारी बोले- काम पूरा किया जाएगा l

नलजल योजना के तहत ग्राम पंचायत सिहावल बमुरी में हर गली और मोहल्ले में पाइप लाइन बिछानी थी। मगर अभी कंपनी के ठेकेदारों ने उन्हें मोहल्लों में पाइप लाइन नहीं बिछाई। जहां नल कनेक्शन नहीं थे, वहां पाइप लाइन डालने के लिए गांव की सड़कों को खोद दिया। कम्पनी ने पाइप लाइन नहीं डाली और कई मोहल्लों में कनेक्शन भी अभी तक नही दिए। मगर खोदे गए गड्ढों हादसे को चुनौती देता नजर दिखाई दे रहा है । वहीं बीच-बीच में कई जगह गड्ढों को खुला छोड़ दिया । लेकिन हद तो तब हो गई जब विकास के नाम पर पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए अच्छी खासी सड़कों को साइड से खोदने की जगह बीच से ही खोद दिया। जिससे निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि वहां से अब कार और बाइक तक नहीं निकल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब किसी गर्भवती को जननी एक्सप्रेस से अस्पताल ले जाने की आवश्यकता होती है। रोड पर पड़े मलबे की वजह से यहां जननी एक्सप्रेस तो क्या ट्रैक्टर ट्राली भी लाना मुश्किल हो जाता है। ठेकेदार का कहना है कि पूरे गांव में पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। मगर हालात यह है कि ठेकेदार, लेबर सहित काम बंद करके दिखाई ही नहीं दे रहे है ।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment