विश्वविद्यालय स्थापना के प्रयास हेतु सांसद महोदय को धन्यवाद: इंद्रलाल

सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु राज्यसभा सांसद माननीय श्री अजय प्रताप सिंह ने संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में उन्नयन करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग को लेटर पैड के माध्यम से प्रस्ताव भेजने के लिए सीधी मांगे विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व कर रहे शोध छात्र इंद्रलाल पटेल ने छात्रों एवं टीम की ओर से धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है।नामकरण को लेकर पूछे जाने पर कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर बनाया जाए वैसे सीधी जिले में बीरबल का जन्म स्थल और बाणभट्ट का जन्म स्थल है इनके नाम पर भी बनाया जा सकता है। या किसी के नाम पर बनाया जाए लेकिन विश्वविद्यालय स्थापित हो।इंद्रलाल ने नवीन विश्वविद्यालय की बात कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि चाह रहें हैं तो सरकार संजय गांधी कॉलेज को ही विश्वविद्यालय बना दे ताकि छात्रों की समस्या का समाधान हो सके। छात्र इंद्रलाल ने पहली बार विश्वविद्यालय स्थापना हेतु रामपुर नैकिन के पास घटोघर झांझ नामक गांव से तिरंगा यात्रा छात्रों के साथ निकाला था।चार-पांच वर्षों में सैकड़ों बार छात्रों ने प्रयास किया एवं जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया है।इसी कड़ी में कुछ महीने पहले माननीय राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह को भी ज्ञापन इस संबंध में सौंपा गया था। पूछे जाने पर इंद्रलाल ने कहा कि हम छात्रों की मांग विश्वविद्यालय स्थापित न होने तक जारी रहेगी।