टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों को नेताजी सुभाष मंच ने सस्नेह; सुभाष बाबू के नाम का पथ व प्रतिमा लगाने की मांग रखी।

0 469

नेताजी सुभाष मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष परेश कुमार नंदी व मंच के चेयरमैन विजय कुमार सिंह पहुंचे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को याद करते हुए जमशेदपुर शहर वासियों के लिए सुभाष चंद्र बोस के नाम का सड़क और एक भव्य आदमकद प्रतिमा की मांग पत्र को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी व महामंत्री सतीश कुमार सिंह को सौंपा। मंच के चेयरमैन व कोलाहल के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार ने कहा; देश के महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का इस लौह नगरी के साथ अत्यंत ही घनिष्ट संबंध रहा है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने यहां के मजदूरों के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किया। विदित हो कि उनके 8 वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहते हुए टिस्को में कभी हड़ताल नहीं हुई। यह उस महान विभूति के कल्याणकारी नीतियां व कार्यप्रणाली का ही परिणाम था। साथ ही उनके अध्यक्षता में जो आपसी सौहार्द टाटा कंपनी के साथ स्थापित हुए; वह निरंतर जारी रहे और आज भी सफलतापूर्वक कायम है। उन्होंने कहा जमशेदपुर शहर में टाटा कंपनी के द्वारा निर्मित ना कोई स्मारक ना कोई प्रतिमा व ना ही किसी सड़क का नामांकन सुभाष बाबू के नाम पर है। पूरे जमशेदपुर के नागरिकों की एक प्रबल इच्छा काफी दिनों से रही है कि टाटा स्टील कम से कम अपने क्षेत्र अधीन एक प्रमुख सड़क का नामांकन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर करें तथा बिष्टुपुर-आदित्यपुर संयोग स्थल के बड़े गोल चक्कर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य व दिव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित हो। वहीं यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने भी सकारात्मकता दिखाते हुए इस मुद्दे को प्रबंधन के समक्ष रखने की बात कही।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment