कलेक्टर सीधी: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से मिले।

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
कलेक्टर श्री Saket Malviya द्वारा सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों तथा खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्हें सुशासन की बारीकियां समझाई गईं। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से मिले। साथ ही उसकी समस्याओं का निराकरण तत्परता से किया जाए। योजनाओं को लेकर हितग्राहियों में किसी भी प्रकार का भटकाव नहीं हो।
बैठक के बाद कलेक्टर सहित अधिकारियों द्वारा ग्रामपंचायत कोठार का भ्रमण कर बैठक में की गई चर्चा को मैदानी स्तर पर आ रही कठिनाइयों के साथ समझा।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान