सिहावल: पिछले 2 महीनों से पानी का भीषण अकाल,नहीं पहुंचा अभी तक जल जीवन मिशन का पानी

0 474

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

_लाडली बहना योजना के आगे जल जीवन मिशन योजना पड़ी फीकी,_

जी हां हम बताते चलें आपको कि सरकार ने जहां हर घर नल, घर- घर जल, “जल जीवन मिशन” योजना के तहत समाज के सभी वर्गों चाहे वह मजदूर हो किसान हो, कर्मचारी या व्यापारी वर्ग हो सभी के घर तक टोंटी के माध्यम से पानी पहुंचाने की स्कीम चलाई है किंतु सिहावल ग्राम पंचायत में नजारा कुछ उल्टा ही देखने को मिल रहा है |
विकासखंड मुख्यालय से सटी हुई ब्लॉक की पहली पंचायत सिहावल में इन दिनों पानी का भीषण अकाल है पंचायत की जनता पानी के लिए त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रही है | पुरानी पेयजल व्यवस्था को पिछले वर्ष पंचायत चुनाव के समय में ही पाइपलाइन ठेकेदार द्वारा तोड़कर नष्ट कर दिया गया था जिसे पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी प्रजापति द्वारा किसी कदर दुरस्त करवाकर पेयजल व्यवस्था को बहाल कराया किंतु पिछले 2 महीनों से सुलेशवाल खराब हो जाने की वजह से क्षेत्र की दो हज्जार जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है, किंतु मजाल क्या कि, मुख्यालय के समीप होने के बावजूद भी अधिकारियों की नजर क्षेत्र की पीड़ित जनता की ओर पड़ जाए |

कैमरामैन सूरज केवट के साथ प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान |

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment