Breaking News

आस्था से विश्वास बड़ा, कांग्रेस के वायदे पर बहनों ने जताया भरोसा

0 1,587

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सिहावल विधानसभा क्षेत्र के देवसर ब्लॉक के कुर्सा ग्राम में महिला सशक्तिकरण की ओर बढते हुए कांग्रेस की महत्वाकांक्षी ‘नारी सम्मान योजना’ के पंजियन अभियान मे विधानसभा क्षेत्र सिहावल की नारी शक्ति, मां बहनों ने इस भीषण गर्मी में भी भारी भीड़ के साथ पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराते हुए अपना समर्थन जताया है l कांग्रेस के कार्यक्रम में भारी तादात में महिलाओं का पहुंचना, मौजूदा मध्य प्रदेश सरकार में नारी सम्मान के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई की महत्वाकांक्षी योजना “लाडली बहना योजना” को भी पीछे छोडती नजर आ रही है |

सत्तासीन पार्टी की योजनाओं के प्रति जनता जनार्दन का आकर्षण तो लाजमी है, किंतु वर्तमान हालात के मुताबिक विपरीत स्थिति में भी सिहावल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की तरफ जनता जनार्दन का झुकाव खासकर नारी शक्ति का समर्थन बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि जैसे मुद्दों पर काफी उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लेना एवं आने वाले समय मे केवल वायदों पर इतना बड़ा वभरोसा जताना कार्यक्रमों में काफी तादाद में भीड़ के साथ उपस्थित होना इस बात का समर्थन है कि, नारी शक्ति का साथ 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ होगा |

पिछले विधानसभा चुनाव मे समूचे विंध्य क्षेत्र से एकमात्र प्रत्याशी कमलेश्वर इंद्रजीत पटेल ने विधानसभा क्षेत्र 78 सिहावल से भारी मतों से जीत हासिल की थी | आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश में बदलाव की आंधी उठने वाली है | ऐसी परिस्थिति में विधानसभा क्षेत्र 78 सिहावल से क्यों ना कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार का पलड़ा भारी हो क्योंकि क्षेत्र की पीड़ित, मजलूम जनता जनार्दन उन सभी मुद्दों को याद जरूर करेगी चाहे वह कोरोना काल का समय हो, चाहे विधानसभा क्षेत्र की लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण उपजी समस्याओं का हो |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment