Breaking News

खड़ी बोलेरो के ऊपर पलटा बलकर ट्रक, 7 व्यक्तियों को निगल गया काल

0 747

सीधी- जिला मुख्यालय सीधी से 25 किलोमीटर दूर डोल गांव में रोड के किनारे खड़ी बोलेरो के ऊपर सीधी की ओर आ रहा तीव्र गति से बल्कर ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया! हादसा इतना भयानक था कि बोलोरो पूरी तरह से जमीन में चिपक गई और उसमें सवार 7 व्यक्ति काल के गाल में समा गए! तथा गंभीर रूप से घायलों का जिला चिकित्सालय सीधी में कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर इलाज चल रहा है!

प्राप्त जानकारी के अनुसार यादव परिवार की बारात वापस आ रही थी! ड्राइवर गाड़ी को साइड में लगा कर चाय पीने गया हुआ था! सभी मृतक माढा़ पानी गांव के यादव परिवार से थे! घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment