उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव शाहिद अब्बास रिजवी पहुंच महोबा

-उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त सचिव एवं महोबा जिले के नोडल अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी महोबा पहुंचे । इस दौरान नोडल अधिकारी ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन परियोजना के तहत चरखारी तहसील के गोरखा गांव में स्थित डब्लूयूटीबी प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है ।
बुंदेलखंड के महोबा मैं पानी की विकराल समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रहे हैं । जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना से सरकार लोगों के घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है । यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव शाहिद अब्बास रिजवी ने महोबा पहुंच चरखारी के गोरखा गांव में डब्ल्यूटीपी प्लांट का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।