लारौन ने जीता चौपर प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला

0 500

महोबा/भरवारा प्रतिनिधि पनवाड़ी विकासखण्ड क्षेत्र के भरवारा गांव में आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय चौपर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमे शनिवार को दस टीमों ने भाग लिया जिसमे अशोक कुमार गौंनगुड़ा गुलाब सिंह यादव बेरी भान प्रकाश भरवारा गोलू स्योडी सुरेश कुमार मसूदपुरा रमेश चंद्र शर्मा रिछा भागवत प्रसाद भरवारा जयहिंद चुरारी गन्धर्व सिंह पुरेनिया मानसिंह भोवई कालीचरण चुरारी क्रमशः के मध्य चौपर प्रतियोगिता का दूसरा राउंड खेला गया जिसमे पुरैनिया भरवारा एवं लारौन की टीम विजय रही तीनों टीमों का सेमी फाइनल मुकाबला लारौन और पुरैनिया के मध्य खेला गया जिसमे पुरैनिया टीम द्वारा खेल में खराब प्रदर्शन रहा और लारौन ने फाइनल में अपनी जगह बनाई इसके बाद रविवार को फाइनल मुकाबला भरवारा और लारौन के मध्य खेला गया जिसमे लारौंन ने जीत दर्ज की जीती हुई टीम को कमेटी द्वारा 51 सौ रुपए एवं शील्ड देकर सम्मानित किया तो वही उपविजेता टीम भरवारा को 31 सौ रुपए एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर रघुबीर शरण गौतम भानप्रकाश राजपूत भागवत प्रसाद मिश्रा अरविंद कौशिक चंचल पटैरिया धर्मेन्द्र कुमार अर्जुन सिंह माधव प्रसाद राधेश्याम महेंद्र कुमार पालीवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment