कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन मे स्कूल बसों का परीक्षण कार्य जारी

0 690

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में रीवा मार्तंड स्कूल परिसर में जिले की स्कूल बसों का परीक्षण किया जा रहा है। जिसमें स्कूल बसों मे सुरक्षा मानकों का पालन, बस का रंग पीला हो, बस में जीपीएस एवं कैमरा लगे हो, बस में फर्स्ट एड बॉक्स हो, इमरजेंसी एग्जिट हो, दरवाजे सही हो, आग बुझाने वाला यंत्र लगा हो आदि सुरक्षा संबंधी विषयों की जांच परिवहन विभाग की टीम के द्वारा किया जा रहा है।

स्कूल वाहन के परीक्षण के दौरान कई ऐसी बसें पाई गईं जिनमें स्कूल बस नहीं लिखा था, स्कूल का मोबाइल नंबर भी नहीं लिखा था, बस में कैमरा भी चालू हालत में नहीं पाए गए, दो बसों में स्पीड गवर्नर का कनेक्शन सही नहीं था, एक बस में अग्निशमन यंत्र नहीं था। इन बसों को मार्तंड स्कूल परिसर पर ही ठीक कराया जा रहा है। व्यवसायिक वाहन के चालकों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम भी रखा गया एवं वाहन चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।

ड्राइवर को सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसमें सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें डॉक्टर्स के द्वारा ड्राइवर के नेत्र परीक्षण , शुगर तथा बीपी की जांच किया जा रहा है तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिए जा रहे हैं।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा ( मध्य प्रदेश )

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment