भाजपा भगाओ, देश बचाओ नारे के तहत आज पटना में निकला मोटरसाइकिल जुलूस।

0 1,010

पटना, 27 मई 2023:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय व राज्यव्यापी आह्वान पर जारी जन जागरण अभियान के तहत आज पटना शहर में भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया।
ज्ञात हो कि भाकपा की राष्ट्रीय व राज्य परिषद ने भाजपा सरकार की नीतियों एवं संविधान तथा लोकतंत्र हो रहे हमले के खिलाफ पूरे देश में भाजपा भगाओ, देश बचाओ नारे के तहत गांव -गांव, गली- गली पदयात्रा एवं जन जागरण अभियान का आह्वान किया है।

उसी के तहत पटना जिला में भी लगातार पदयात्रा अभियान जारी है उसी के तहत आज पटना शहर के प्रमुख इलाकों में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस निकाल आम लोगों से भाजपा को भगाने- देश बचाने, भाजपा भगाओ बेकारी, महंगाई और नफरत को दूर भगाने का अपील किया गया। मोटरसाइकिल जुलूस लाल झंडे से सुसज्जित हो जनशक्ति प्रेस परिसर अदालतगंज से निकल कर इनकम टैक्स गोलंबर होता हुआ डाक बंगला, कदमकुंआ, नाला रोड, दिनकर चौक, आर्य कुमार रोड, डॉक्टर्स कॉलोनी, मुन्ना चौक, चित्रगुप्त नगर, हनुमान नगर, दुसाधी पकड़ी, मलाही पकड़ी, कंकड़बाग टेंपो स्टैंड, करबिगहिया, वीरचंद पटेल पथ, बेली रोड, बोरिंग रोड, राजापुर पुल, बांस घाट, पुलिस कॉलोनी, बुध मार्ग आदि इलाकों में गगनभेदी नारों को लगाता हुआ भ्रमण किया। मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व राज्य सचिवमंडल सदस्य का. रामलला सिंह, जिला सचिव विश्वजीत कुमार, एटक महासचिव का. गजजफर नवाब, एटक अध्यक्ष का. अजय कुमार, जिला सचिवमंडल सदस्य का. प्रमोद कुमार नंदन ने किया एवं जुलूस में जिला कार्यकारिणी सदस्य देवरत्न प्रसाद, पुष्पेंद्र कुमार, प्रलेस के उप- महासचिव अनीस अंकुर, केदार दास संस्थान के सुमंत शरण, अशोक सिन्हा, पटना साहिब अंचल सचिव शंभू शरण प्रसाद, दिघा अंचल के सहायक सचिव सुरेंद्र कुमार मुन्ना, बांकीपुर अंचल के सहायक सचिव मंगल पासवान, आशा संघ नेता कौशलेंद्र कुमार वर्मा, बिजली मजदूर नेता डीपी यादव, छात्र नेता अमन कुमार लाल, अखिल गौरव, बैंककर्मियों के नेता चंदन कुमार, प्रेम कुमार, उमाकांत, सिद्धेश्वर प्रसाद, रंगकर्मी जयप्रकाश आदि सैकड़ों साथी जुलूस में.शामिल थे। मोटरसाइकिल जुलूस के समापन के बाद जनशक्ति प्रेस अदालतगंज में सभा हुई जिसमें राज्य सचिवमंडल सदस्य राम लला सिंह एवं जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल सभी साथियों को क्रांतिकारी बधाई दिया और पदयात्रा एवं 8-9 जून को आहूत जन सत्याग्रह को सफल बनाने का अपील किया।
विश्वजीत कुमार
जिला सचिव
पटना

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment