सी0 एम0 राइज विद्यालय मझौली में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समर कैंप का समापन
सी0 एम0 राइज विद्यालय मझौली में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समर कैंप का समापन
01 मई से संचालित था समर कैंप,प्रति दिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाता था
विभिन्न विधाओं की जानकारी दी गई,13 मई को समर कैंप का किया गया समापन
सीधी समापन समारोह में छात्रों को किया गया सम्मानित
मझौली :- सी0 एम0 राइज विद्यालय मझौली में तेरह दिवसीय समर कैंप का समापन कल 13 मई को भव्य समारोह के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद नन्हे मुन्हे बालक बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।समर कैंप के दौरान प्रतिदिन की गतिविधियों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
समर कैंप में सहभागिता देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ बेहतर कार्य के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।प्राचार्य के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672