कमिश्नर ने किया गेंहू उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण
कमिश्नर ने किया गेंहू उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
असामयिक बारिश से उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भंडारण करें – कमिश्नर श्री सुचारी
कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी द्वारा गेंहू खरीदी केंद्र चौफाल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर ने असामयिक बारिश से उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि प्रतिदिन उपार्जित गेंहू का परिवहन कर गोदामों में उनका सुरक्षित भंडारण कराया जाए। यदि परिवहन संभव नहीं हो सके तो खरीदी केंद्र में ही स्टैक बनाकर उन्हें सुरक्षित रूप से भंडारित करें
कमिश्नर ने उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें। पेयजल तथा बैठने के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था रखें। कमिश्नर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। खरीदी केंद्र में पर्याप्त मात्रा में तौल कांटो की व्यवस्था रहे तथा श्रमिकों की संख्या भी पर्याप्त रहे जिससे किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े
इस दौरान कमिश्नर श्री सुचारी द्वारा उपार्जित गेंहू की गुणवत्ता परखी गई तथा बारदानों का वजन भी कराया गया। कुछ बारदानों में निर्धारित मात्रा से अधिक गेंहू पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि बोरियों में शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में ही गेंहू लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्धारित गुणवत्ता के गेंहू का ही उपार्जन करने तथा गेंहू की सफाई के लिए खरीदी केन्द्रों में चलना रखने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को गेंहू उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि गेंहू उपार्जन के कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी खरीदी केन्द्रों की सतत रूप से निगरानी रखी जाए। अनियमितता पाए जाने पर खरीदी केंद्र प्रभारी तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर Saket Malviya तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)