प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जूटे मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता — प्रदेश मंत्री पाण्डेय 

0 924

प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जूटे मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता — प्रदेश मंत्री पाण्डेय 

सीधी । भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व भाजयुमो मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में और भाजपा जिला महामंत्री, युवा मोर्चा जिला प्रभारी डॉ.मनोज मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निशान्त मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय में जिला बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रीवा आगमन हो रहा है। आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। हजारों हजार की संख्या में युवा कार्यक्रम में पहुंचे वहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं की योजना रचना करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे। मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से विंध्य क्षेत्र के युवाओं में अच्छा खासा उत्साह है। 10,000 से अधिक युवा सम्मेलन में शामिल होंगे।

बैठक में सर्वप्रथम भारत माता व पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर बैठक की सुरुआत हुई।

स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशान्त मिश्रा ने अतिथियों व पदाधिकारी का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की साथ ही सभी मंडलो में कार्यक्रम की गति को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यलय मंत्री विक्रमादित्य मिश्रा ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह बेटू ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिहावल विधानसभा के विस्तारक राजेंद्र पाण्डेय, जिला महामंत्री अशोक पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जय शंकर द्विवेदी, विनय द्विवेदी, मनीष गौतम ,कौशलेंद्र सिंह ,शिवम सिंह, सौरभ द्विवेदी, रत्नेश गहरवार, जितेन्द्र परिहार, विजय गुप्ता, विकाश मिश्रा, सरोज साहू, रूपेश गुप्ता, नीरज द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, आयुष पाण्डेय, प्राणनाथ शुक्ला, सुधीर सिंह, मुनीन्द्र शुक्ला, दिलीप सोनी, चंद्रदेव चतुर्वेदी, लालाभाई शुक्ला, सुरेन्द्र बैस, पुष्पेन्द्र गुप्ता,सूर्यांश मिश्रा,जितेन्द्र गुप्ता ,अजित पाण्डेय,आनदं पाण्डेय,पवन तिवारी,अनुज पाण्डेय,अभिषेक सिंह,अंकुश मिश्रा,राज त्रिपाठी ,शिवेंद्र गुप्ता,नितिन जायसवाल,पुष्पेन्द्र पटेल,अनुपम मिश्रा,सुधीर द्विवेदी,अखिलेश तिवारी,राकेश चतुर्वेदी,मनीष सिंह सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment