पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, अब तक 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी
पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, अब तक 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी।
प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें।
सेना की तरफ से बताया गया है कि आज लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ.
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेना की गाड़ी में आग लग गई. इस हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सेना अस्पताल में चल रहा है. इसे सेना ने आतंकी हमला बताया है. इसकी पुष्टि सेना की तरफ से कर दी गई है. आतंकी संगठन जैश समर्थित PAFF यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. एडीजीपी जम्मू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुंछ पहुंचे हैं.
दरअसल, सेना की तरफ से बताया गया है कि आज गुरुवार को लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ.
सीधी सिहावल से प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
मोबाइल नं.9589188659