पार्टी का हर कार्यकर्ता भारत माता की सेवा के लिए — प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव 

0 544

सीधी / भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष और राजधानी भोपाल के संभागीय संगठन प्रभारी कांति देव सिंह के नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा मंचासीन अतिथि रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह की बूथ विस्तारक योजना के लिए तारीफ करते हुए कहा कि सीधी का संगठन निरंतर कार्य विस्तार में लगा हुआ है। संगठन और कार्यकर्ता यशस्वी हो, मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। भारतीय जनता पार्टी केवल राज्य करने के लिए राजनीति नही करती, बल्कि सत्ता को दरिद्र नारायण की सेवा के रूप में मानती हैं। जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने आह्वान किया कि पार्टी की मंशानुसार हर मतदान केंद्र में 51% से अधिक हमारा वोट प्रतिशत होना चाहिए। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का उद्देश राष्ट्र सेवा ही है। 64417 बूथ समितियां, त्रिदेव पन्ना प्रभारी और पन्ना समिति तक हम पहुंच चुके हैं। हमारी अब बूथ इकाई भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा करिश्माई व्यक्तित्व हमारी मुखिया हैं। यह हम सभी के साथ साथ 140 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व की बात है, जिनके कारण आज भारत विश्व गगन में भारत माता का परचम लहरा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना हमने शानदार ढंग से संपादित की है। भाजपा जिला अध्यक्ष चौहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनावों में हम जनता जनार्दन के आशीर्वाद से चारों विधानसभा जीतकर इतिहास रचेगे ।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, इन्द्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष वृज बिहारी लाल शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कांति देव सिंह अपने बीच के ही हैं, ऐसे पदाधिकारियों के प्रवास से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है। आपका प्रवास पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के लिए पाथेय साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार ने किया l

संभागीय ब्यूरो रीवा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment