टिकरी रोड के पास जंगलों में लगी भीषण आग,धू धू कर जल रहा जंगल गांव की तरफ बढ़ गई है आग। शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने दी जानकारी

0 672

सीधी जिले के टिकरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकरी रोड के पास आजा कारणों के चलते भीषण आग लग गई जिसकी वजह से जंगल धू धू कर जलने लगा। जानकारी पाते ही सीधी जिले के समाजसेवी शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे मौके पर पहुंचे और तत्काल इसका वीडियो बनाकर कलेक्टर को भेजा था सीधी कलेक्टर से फोन पर चर्चा की और जल्द ही आग पर काबू करने की बात कही है।

शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पाण्डेय सीधी

दरअसल पूरा मामला आज मंगलवार का है जहां टिकरी रोड के पास दोपहर करीब 12 बजे जंगल में आग लग गई है। जिसकी वजह से जंगल पूरी तरह से आग में तब्दील हो चुका है करीब 1 से 2 किलोमीटर तक आग फैल गई है। जैसे ही इसकी सूचना सीधी जिले के समाजसेवी शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे को मिली तत्काल उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की है।

साथ ही साथ उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम और सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को फोन के माध्यम से सूचित कर दिया है और वीडियो बनाकर उनके पर्सनल व्हाट्सएप में सेंड कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इससे लगे हुए 3 से 4 गांव है। अगर इस आग पर काबू जल्दी से नहीं पाया गया तो आगे बढ़कर गांव में जा सकती है और एक भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment