सिहावल: बूंद- बूंद पानी को तरसते ग्रामवासी
सिहावल: बूंद- बूंद पानी को तरसते ग्रामवासी
भीषण गर्मी, महीनों से पानी का अकाल, बमुरी ग्राम पंचायत का हुआ बुरा हाल
युवा सरपंच और युवा सचिव पर क्यों नहीं आता है खून में उबाल जब जनता का पानी बिन हुआ है बुरा हाल
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
बेचारा जिला सीधी! बेसहारा जिला सीधी! मामा का गोद लिया सीधी! नक्कारा साबित होता जिला सीधी | जब कोई बेसहारा या अनाथ होता है तो उसे गोद लिया जाता है | मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से एक, पूर्व दिशा में एक जिला आबाद है, जो संसाधनों का का उस्ताद है जिससे अलग हुई उर्जा राजधानी, फिर शुरू हो गई सीधी के पतन की कहानी
जिले मे धाकड़ विधायकों के होते हुए भी कोई मंत्री नहीं आखिर क्यूं ?
जिले के सिहावल विकासखंड के
प्रत्येक विभागों में कोई रेगुलर अधिकारी नहीं आखिर क्यूं ?
कुव्यवस्थाओं की जद में सिहावल, कहीं गरमाया पेयजल का संकट, तो कहीं शराब नीति हुई फेल! क्योंकि जनता के दुख दर्द से क्या मेल, सियासत दानों का यही है खेल!
कानून और व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है, सिहावल विकासखंड के प्रत्येक विभागों के ऑफिस- ऑफिस, कार्यालय कार्यालय हर जगह है रिश्वत का खेल, जनसमस्याओं को सुलझाने में क्या जनप्रतिनिधि क्या अधिकारी या कर्मचारी यहां पर सभी नजर आते हैं फेल |
सिहावल जनपद के ग्राम पंचायत बमुरी गजकरण सिंह मे जल जीवन मिशन के तहत जल प्रदाय व्यवस्था हुई फेल | नहीं पहुंचता है टोंटी से जनता के घरों तक पानी
महीनों भर से खराब पड़ा है हैंडपंप किंतु सुधार कार्य हेतु कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं ?
भीषण गर्मी में भी ग्रामीण जनों में छाया पेयजल का संकट, पर कोई संकट मोचन नहीं!
ग्राम प्रधान ऐसे कैसे मुंह मोड़ सकता है इतनी सारी जिंदगियों से क्या ग्राम प्रधान से ऊपर कोई अधिकारी नियुक्त नहीं ?
जी हां हम बताते चलें आपसे कि सीधी जिला मंत्री विहीन है पर कोई बात नहीं | बात करते हैं सिहावल विकासखंड की तो विकास खंड को प्रत्येक आला अधिकारियों के प्रभार के दम पर चलाया जा रहा है | एसडीएम प्रभारी, तहसीलदार प्रभारी, कॉलेज प्राचार्य प्रभारी, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रभारी, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी प्रभारी आपकी जहां तक नजर जाएगी प्रभार का आभार ढोती प्रशासनिक व्यवस्था नजर आएगी |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सिहावल से सूरज केवट की रिपोर्ट |
मोबाइल नं.9589188659