सीवरेज में सफाईकर्मी की मौत कंपनी के लापरवाही का परिणाम, मृत मजदूर के परिवार वालों को मिले समुचित मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी।

0 505

संवाददाता-नवीन कुमार पटना

पटना, 12 अपैल, 2023:- पटना रामकृष्ण नगर थाना के जकरियापुर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज सफाई क्रम में दो मजदूरों की मौत कंपनी की लापरवाही और मजदूरों के जीवन का मोल नहीं समझने के कारण हुआ है।
उक्त बातों को भाकपा पटना के जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने दो मजदूरों के मौत की दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने साफ कहा कि पवित्र गंगा के नाम पर बने प्रोजेक्ट को ऐसी कंपनियां देख रही है जो मजदूरों के जीवन का कोई मोल ही नहीं समझता और मजदूरों का जान लेना सामान्य सी बात हो गयी है। ज्ञात है कि पिछले दिनों भी इसी प्रोजेक्ट के तहत दो मजदूरों की मौत ऐसे ही सीवरेज में काम करते हुए हो गया था। तब भी कंपनी व प्रशासन ने उससे सबक नहीं लिया। ऐसी घटना लोकतांत्रिक व मानवीय समाज के लिए घोर शर्मनाक और निंदनीय है। इसलिए हम मांग करते हैं कि उक्त कंपनी पर हत्या का मामला दर्ज कर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख मुआवजा दिया जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment