भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार ने ध्वज वंदन कर वरिष्ठ भाजपाइयों का किया सम्मान

0 835

भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार ने ध्वज वंदन कर वरिष्ठ भाजपाइयों का किया सम्मान 

सीधीभारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सैकडों कार्यकर्ता ओ के साथ ध्वज वंदन कर, भारत माता की जय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे अमर रहे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे अमर रहे, का उद्घोष करते हुए हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। 

ध्वज वंदन के पश्चात पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ और वयोवृद्ध पार्टी नेताओं यदुनाथ सिंह, मंगलेश्वर सिंह चौहान, लालमणि सिंह चौहान और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा और पूर्व महामंत्री विष्णु बहादुर सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। 

इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल दिए गए उद्बोधन को सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा सुना गया। उसके पश्चात पार्टी की स्थापना दिवस का जश्न मना कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई और मिष्ठान वितरण किया गया।

 इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं के दम पर आज भारतीय जनता पार्टी केवल देश का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। भाजपा केवल और केवल राजनीति के लिए नहीं बनी है वल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति के कल्याण की संकल्पना भाजपा में संकल्पित है। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने सभी को कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आप भाजपा जैसे दल के कार्यकर्ता हैं। 

मीसाबंदी वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि आज ही के दिन 1980 में संघ की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। हमने बहुत सारी यात्राएं यातनाएं झेलते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमारे बलिदान की एक लंबी गाथा है। वही पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता एड लालमणि सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। भाजपा अपने स्थापना काल के उद्देश भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर, धारा 370 की समाप्ति जैसे मुद्दे आज हमारी आंखों के सामने समाप्त होते हुए हम देख रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा आज कोई अनजान दाल नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाएं, जनता के कल्याण के लिए संचालित है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती मंजू रामजी सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, रवि केसरी, सरस्वती बहेलिया, हीराबाई सिंह, जिला मंत्री अमित प्रधान, पूजा सिंह कुशराम, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, गुरुदत्त शरण शुक्ला, निशांत मिश्रा, राकेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह, संदीप शर्मा, अन्नू पांडे, अजय चौबे, शक्ति वर्मा, आनंद परियानी, शुभम जयसवाल, अजय गुप्ता, शिवम सिंह, कौशलेंद्र सिंह, विकास मिश्रा, रामसरूप मिश्रा, मुनिराज विश्वकर्मा, अजीत वर्मा, कमलेश मौर्य, पंकज पांडे, महेंद्र सिंह, अजीत पाल सिंह, गोपाल यादव, श्रवण सिंह, अरुण दुबे, मोहित वर्मा, जितेंद्र बंसल, छोटे लाल कोरी, कमलेश मौर्य, मुन्ना लाल चौधरी, रीता सोनी, अभय सिंह, उत्कर्ष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment