मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरने का सिलसिला जारी

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

0 691

सीधी/शिविरों में महिलाओं द्वारा की जा रही उत्साहपूर्वक भागीदारीजनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के समन्वय से गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरप्रदेश के साथ-साथ जिले में भी 25 मार्च से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र भरे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगातार लाड़ली बहनों के आवेदन पत्र भरवाये जा रहे हैं। शिविरों में महिलाओं में अत्यधिक खुशी देखी गयी जो योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभा रही हैं। शिविर में बिना किसी परेशानी के बहनों के आवेदन पत्र भरवाये जा रहे हैं और वह अपनी बारी का इंतजार करते हुए धैर्य पूर्वक लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र भरवा रही हैं।

कलेक्टर Saket Malviya ने पात्र हितग्राहियों के सहजता से आवेदन फार्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों की संभावित संख्या के आधार पर ग्रामपंचायतों के मजरे, टोलों तथा नगरीय निकायों में वार्डों तथा बसाहटों में शिविरों का आयोजन करें। शिविरों की तिथियों तथा स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर ने कहा कि तिथियों का निर्धारण करते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक दिन में 60-70 फार्म ही भरे जा सकेंगे तथा हितग्राही का समग्र आईडी का ई-केवाईसी द्वारा आधार से लिंक होना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने कहा कि आधार के ई-केवाईसी होने के 24 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे। इसलिए आवश्यक है कि ऐसी महिला हितग्राहियों को ही शिविरों में आमंत्रित करें जिनका ई-केवाईसी हो चुका है। शेष हितग्राहियों के पहले ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण करायें इसके उपरांत उनके आवेदन भरे जाएंगे। कलेक्टर ने उक्त के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं जिससे हितग्राहियों को किसी भी प्रकार का भटकाव नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि शिविर स्थलों पर भी समग्र आईडी के ई-केवाईसी करने की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने सभी शिविर स्थलों पर छाया, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

समग्र आईडी के ई-केवाईसी के लिए उचित मूल्य दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर तथा कियोस्क सेंटर में यह कार्य निःशुल्क प्रारंभ है। इनके बाहर लाड़ली बहना योजना के लिए महिलाओं की निरूशुल्क केवाईसी अपडेशन का बोर्ड लगाएं गये हैं।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश) संवाददाता शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment