भूतपूर्व सैनिकों की जोशीली रैली, अंग्रेजों के जमाने के रूल बंद करें

नेशनल ब्यूरो चीफ – राकेश शर्मा
सीधी- सीधी में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 अप्रैल 2023 को दमदार और जोशीली रैली निकाली गई! अखिल भारतीय पूर्व सेवा परिषद सीधी जिलाध्यक्ष भूतपूर्व सैनिकों के साथ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूजा पार्क से कलेक्ट्रेट भवन तक रैली निकाली गई! रैली में वंदे मातरम और भारत माता के नारे गूंजते रहे!

उनकी विभिन्न मांगों में वेतन को लेकर तथा एक समान पेंशन, मेडल देने में भेदभाव दूर किया जाए ! साथ ही विधवा पेंशन को बढ़ाया जाए एवं चल रहे अंग्रेजों के जमाने के रूल बंद किए जाएं! ऐसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को ज्ञापन में दर्शाया गया है! ज्ञापन प्राप्त कर एसडीएम गोपद बनास ने भूतपूर्व सैनिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि हम आपके ज्ञापन को शासन तक आवश्यक रूप से पहुंचाएंगे!

ज्ञापन देने वालों में से प्रमुख रूप से कैप्टन धीरेश सिंह बघेल अध्यक्ष , कैप्टन पीके शर्मा उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सूबेदार सिंह, कैप्टन केवी सिंह कोषाध्यक्ष, श्याम सुंदर सिंह चौहान, सुरेश सिंह चौहान, एवं हवलदार अनिल मिश्रा सहित भारी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही!