शिवसेना ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भुईमाड़ मंडल की कार्यकारिणी गठित

सीधी/शिवसेना जिला इकाई द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी एवं पंचायती भ्रष्टाचार शासन की योजनाओं से पीड़ित परिवार ना लाभान्वित जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर भुईमाड़ मंडल में बैठक कर युवा कार्यकारिणी गठित की जिसमे जिला अध्यक्ष विवेक पांडे द्वारा संगठन के जिला सह सचिव विक्रम सिंह चौहान टाइगर ग्रुप जिलाध्यक्ष प्रभात जयसवाल,युवा जिला संयोजक आकाश परांडे नगर सह संयोजक राजन मिश्रा युवा संपर्क अध्यक्ष आरडी गोस्वामी की मौजूदगी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों के सहमत से युवा मंडल अध्यक्ष का कार्यभार धीरेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ धीरज को सौंपा उपाध्यक्ष धीरेंद्र साहू एवं सचिव अजय सिंह महामंत्री रविनंदन सिंह सोनू को कार्यभार सौंपा जहां प्रमुख रूप से विजय तिवारी दीपक गुप्ता देवेंद्र गुप्ता अरुण कुमार गुप्ता धीरज साहू राकेश साहू दीपू पनिका सुनील सिंह सोनू अभिषेक रमेश कुमार साकेत मंसाराम वैश्य कि सहमत से कार्यकारिणी गठित की गई जहां श्री पांडे ने पंचायत के भ्रष्टाचार से लेकर शासन की उन समस्त योजनाये जिनसे आम गरीब जनता लाभान्वित नहीं है ।

प्रशासन के कागजों तक सीमित है आज भी गरीब शोषित जनता आस लगाए बैठी है क्षेत्र के उद्योग प्लांटों सहित राजस्व जंगल भूमि से पीड़ित समस्त मुद्दों को लेकर बहुत जल्द एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी एवं शोषित पीड़ित परिवारों को अधिकार दिलवाने हेतु आर या पार की लड़ाई लड़ी जावेगी लेकिन भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिम्मेदार अधिकारी नेता ध्यान दें कि अपनी जिम्मेदारी से जो पीछे हट रहे और मुफ्त की रोटी जनता के टैक्स से एवं भ्रष्टाचार तरीके से नोच रहे हैं किसी की खैर नहीं अपने मौलिक अधिकारों के प्रति किसी भी हाल में चुप नहीं बैठेंगे