जिले में मनाया गया विश्व क्षय दिवस, रैली और बैठक का हुआ आयोजन
जिले में मनाया गया विश्व क्षय दिवस, रैली और बैठक का हुआ आयोजन
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
विश्व क्षय दिवस 24 मार्च के अवसर पर जिला चिकित्सालय जिला क्षय केन्द्र सीधी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ आई. जे. गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण हेतु रैली रवाना किया गया। साथ ही जिले के 15 टीबी चैंपियन , उत्कृष्ट कार्य के लिए सी एच ओ और पीपीएसए स्टाफ को सम्मानित करते हुए पुरुस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्चात जिला क्षय अधिकारी डाॅ० हिमेश पाठक की अध्यक्षता में टी बी कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमओटीसी डॉ० संतोष कुशवाहा , डी पी सी असफाक अहमद, पीएमडीटी विनोद तिवारी ,समस्त स्टाफ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वयं सेवी संस्था के अधिकारी, पदाधिकारी व उपस्थित जनमानस शामिल रहे। पिरामल स्वास्थ्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय, डीपीसी अभिलाशा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधन हेतु पिरामल स्वास्थ्य से प्रदीप कुमार उपाध्याय को अवसर दिया गया। पिरामल का परिचय देते हुये कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई। इसके पश्चात मंचासीन की उपस्थिति में डीटीओ डाॅ. हिमेश पाठक को थैंक्यु कार्ड पिरामल टीम द्वारा सप्रेम भेंट किया गया। डॉ० पाठक ने सभी जनमानस से अपील किया कि क्षय रोग नियंत्रण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। रोगियों का चिन्हांकन एवं उनके उपचार के लिए दी जा रही दवाओं के सेवन के लिए सामुदायिक निगरानी भी होनी चाहिए।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश ) संवाददाता शाहिद खान