बिग ब्रेकिंग-पागल सियार का आतंक, कई लोगों को काटा, मवेशियों को भी बनाया निशाना दहशत में ग्रामीण

नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी➖ सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम कुंसेडा़ में आज सुबह दिनांक 16 मार्च 2023 को एक पागल सियार ने आतंक मचा दिया! उसने सुखदेव बाबा, अजय द्विवेदी, एवं उमेश द्विवेदी को काट कर घायल कर दिया! साथ ही उसने 20 से अधिक मवेशियों को भी अपना निशाना बनाया है! इस बात को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है!

पागल सियार के हमले से घायल ग्रामीणों ने बीएमओ सिहावल से फोन पर बात कर प्राथमिक उपचार के लिए सिहावल हेतु रवाना हो गए हैं!
*सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा*