शशि वेलफेयर सोसाइटी सीधी ने महिलाओ के जागरूकता के लिए आयोजित किया कार्यक्रम

0 971

शशि वेलफेयर सोसाइटी सीधी ने महिलाओ के जागरूकता के लिए आयोजित किया कार्यक्रम

सीधी जिले के मानस भवन मे महिला दिवस के उपरांत महिलाओं के जागरूकता के लिए शशि वेलफेयर सोसाइटी सीधी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे नगर पालिका सीधी की पार्षद कुमुदनी सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सेवानिवृत्त शिक्षिका ज्योति चौबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे दंत चिकित्सक रंजना शुक्ला एवं आयुष्मान कला समिति सीधी की सचिव अजीता द्विवेदी मौजूद रही।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा शशि सिंह की प्रतिमा मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
ज्योत्सना स्कूल सीधी की बालिकाओं द्वारा संगीत शिक्षक पंकजेश्वर पांडेय के नेतृत्व मे स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं समिति का प्रतिवेदन शशि वेलफेयर सोसाइटी सीधी की सचिव स्वेता सिंह द्वारा किया गया
कार्यक्रम मे पधारे हुए अतिथियों द्वारा महिलाओं के जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई एवं ज्योत्सना स्कूल सीधी की शिक्षिकाओं – ममता गुप्ता,प्रियंका शुक्ला द्वारा महिलाओं की वीरता से संबंधित गीत गाया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीपिका शुक्ला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार शशि वेलफेयर सोसाइटी सीधी के अध्यक्ष प्रशांत सिंह द्वारा किया गया

स्वेता सिंह (सचिव – शशि वेलफेयर सोसाइटी सीधी)

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment