बड़ी खबर-पटवारी को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा ।सिंगरौली- घूसखोरी रूपी भ्रष्टाचार किसी कैंसर से कम नही! यह नस-नस में फैला हुआ दिखाई देता है! आज 6 मार्च 2023 को इसका जीता जागता उदाहरण फिर देखने को मिला! शिकायतकर्ता सुरेश कुमार साहू पिता गुलाब साहू निवासी ग्राम खटाई तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली द्वारा रीवा लोकायुक्त में पटवारी के कारनामों की इस बात की शिकायत की गई थी की पटवारी पंकज पटेल पिता केदार पटेल हल्का खटाई, तहसील चितरंगी, जिला सिंगरौली के द्वारा शासकीय जमीन का आवासीय पट्टा बनाने के लिए रिश्वत मांगी गई है! जिस पर कार्यवाही करते हुए रीवा लोकायुक्त एस.पी . ने राजेश पाठक निरीक्षक के नेतृत्व में 12 सदस्यी टीम ने सिंगरौली जिले के चितरंगी स्थित पटवारी के किराए के मकान में शिकायतकर्ता से ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा! रिश्वत लेते वक्त ही रीवा लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी को धर दबोचा!
पकड़े गए घूसखोर आरोपी पटवारी को चितरंगी विश्रामगृह ले जाकर भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है! बाकी की कार्यवाही जारी है!
*नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*