Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स को दी बड़ी राहत, एक साल तक जारी रहेगी Amazon Prime की फ्री सर्विस

0 1,725

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में मिलने वाली अमेजन प्राइम की फ्री सर्विस में बदलाव किया है। कंपनी के पोस्टपेड ग्राहकों को प्लान के साथ 12 महीने की बजाय 6 महीने ही अमेजन प्राइम मेंबरशिप मिलेगी। एयरटेल के 499 रुपए, 999 रुपए, 1199 रुपए और 1599 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान में यह मेंबरशिप मिलती है। इन बदलाव के बाद कुछ यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। वह एक साल तक मुफ्त में अमेजन प्राइम का मजा उठा सकेंगे।

इन यूजर्स को एक साल तक मिलेगी फ्री मेंबरशिप

जो ग्राहक 1 अप्रैल से पहले एयरटेल के इन चारों में से किसी एक प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके अमेजन प्राइम की मेंबरशिप में बदलाव नहीं होगा। एयरटेल के रिवाइज प्लान एक अप्पैल से लागू हुए हैं। अगर आपने 1 अप्रैल के बाद किसी पोस्टपेड प्लान को सब्सक्राइब किया है। तब आपको सिर्फ 6 महीने ही अमेजन प्राइम मेंबरशिप मिलेगी।

एयरटेल के इन चारों पोस्टपेड प्लान्स में हरदिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इन प्लान में अमेजन प्राइम के साथ एयरटेल एक्सट्रीम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। 1599 रुपए के प्लान में नेटफ्लिक्स और 200 ISD मिनट्स भी फ्री मिलेंगे। कंपनी इन प्लान में 75 जीबी से 250 जीबी तक डाटा दे रही है। इन प्लान्स के साथ एक रेगुलर कनेक्शन के साथ फ्री ऐड ऑन कनेक्शन भी मिलते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment