बड़ी खबर-दिसंबर 2025 से महंगे हो जाएंगे Jio, Airtel और Vi के प्लान

0 281

रिपोर्ट राकेश शर्मा – शायद अब यह कहना गलत नहीं होगा कि मोबाइल का मोह अब पूरी तरह से लाइलाज बीमारी बन चुका है। हालांकि यह अलग बात है कि दुनिया अब मुट्ठी में है। मोबाइल हाथ में ना हो तो दिन रात का चैन उड़ जाता है। नींद भी बेवफाई के आगोश में चली जाती है। एक नई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि दिसंबर 2025 से Airtel, Jio और Vodafone Idea यानी Vi के प्रीपेड प्लान्स महंगे हो सकते हैं।

 

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यह कंपनियां अपने मोबाइल डेटा प्लान्स की कीमतें 10 से 12 परसेंट तक बढ़ा सकती हैं। लेकिन अभी तक एयरटेल, Jio या Vi द्वारा इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर इन कंपनियों के प्लान महगे हुए तो निश्चित ही यूजर्स पर भारी बोझ बढ़ जाएगा इसमें कोई संदेह नहीं है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment