IPL 2022 DC vs RR: राजस्थान ने दिल्ली को 15 रन से हराया, कृष्णा ने झटके 3 विकेट, बटलर का शतक

0 1,391

IPL 2022 DC vs RR: आईपीएल 2022 के 34वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। दिल्ली के सामने 223 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में टीम 205/8 का स्कोर बना सकी। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट हासिल किए। RR की 7 मुकाबलों में ये 5वीं जीत रही। वहीं दिल्ली 7 में से 4 मैच हार चुकी है। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट खोकर 222 का स्कोर बनाया। जोस बटलर ने 116 रन बनाए। इस सीजन में उनका ये तीसरा शतक है। दिल्ली की ओर से खलील अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 सफलता मिली।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट डेविड वार्नर के तौर पर गिरा। जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। वहीं सरफराज खान को एक रन पर अश्विन ने आउट करके राजस्थान को दूसरी सफलता दिला दी। पृथ्वी को आर अश्विन ने 37 रन पर बोल्ट के हाथों कैच करवा दिया। कप्तान पंत को प्रसिद्ध कृष्णा ने 44 रन पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल को चहल ने एक रन पर बोल्ड कर दिया। शार्दुल ठाकुर 10 रन पर रन आउट हो गए। पावेल ने 36 रन की पारी खेली और आउट हो गए। राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment