जबलपुर कलेक्‍टर ने कहा- फ्लाईओवर निर्माण में न उड़े धूल, करते रहे नियमित उपचार

0 1,710

जबलपुर। मदन महल से दमोहनाका के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जयजा लेने कलेक्टर खुद निकले। उन्होंने काम की समीक्षा की। इस दौरान फ्लाईआेवर के काम में सर्विस रोड में धूल उड़ने को गंभीरता से लिया। साफ हिदायत दी कि किसी भी तरह धूल,मिट्टी का नियमित उपचार किया जाए। पानी का छिड़काव करे। उन्होंने फ्लाई ओव्हर के निर्माण में गति लाने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिये ताकि समय सीमा के भीतर इसे पूरा किया जा सके। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने फ्लाई ओव्हर के एलआईसी से मदनमहल तथा रानीताल से मदनमहल रेलवे स्टेशन वाले हिस्से पर सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण में यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित आ रही अन्य बाधाओं को विभागों के बीच आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र दूर करने की हिदायत भी दी।

डॉ. इलैयाराजा ने निरीक्षण के दौरान फ्लाई ओव्हर के निर्माण कार्य की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कर उन्हें मोटरेबल बनाने के निर्देश दिये। फ्लाई ओव्हर के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गोपाल गुप्ता भी मौजूद थे। कलेक्टर ने फ्लाई ओव्हर के निरीक्षण से पहले, नगर निगम आयुक्त के साथ दमोहनाका-चंडाल भाटा मार्ग पर अतिक्रमण से मुक्त कराई गई सड़क किनारे की भूमि पर नगर निगम द्वारा विकसित किये जा रहे ग्रीन जोन तथा यहां किये जा रहे पौधरोपण का भी निरीक्षण किया तथा लगाये गये पौधों के समुचित देखरेख करने के निर्देश दिए।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment