6 महीने के सबसे निचले स्तर पर आया सोने का भाव, त्योहारों से पहले खरीदने का सुनहरा मौका

सोने की दरें नीचे । अच्छी खबर ये है कि सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। सोने के भाव पिछले 6 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गये हैं। माना जा रहा है कि मजबूत डॉलर की वजह से एक बार फिर बुलियन मार्केट दबाव में आ गया है। रुपये पर नजर डाल लें तो शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे नीचे गिरकर 73.82 पर पहुंच गया था। सोना और चांदी दोनों ही अपने कई महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतें गिरने से घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है। हालांकि, सोमवार को सोने के दामों में 14 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली तेजी आई है। वहीं, चांदी के दाम में भी 98 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है।
क्या हैं ताजा भाव?