RBI ने बैंक लॉकर के नियमों में किया बदलाव, अब ग्राहकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जानिये डिटेल

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक लॉकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप भी किसी बैंक में लॉकर खोलने की योजना बना रहे हैं या आपके पास पहले से किसी बैंक में लॉकर है तो आपके लिए नए नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। नए नियम 1 जनवरी, 2022 से लागू हो गए हैं। बैंक लॉकरों पर ग्राहकों की लगातार शिकायतों के बाद रिजर्व बैंक ने मौजूदा नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। यदि आप अभी तक इन बदले हुए नियमों से अवगत नहीं हैं, तो हम आपके सामने बैंक लॉकरों के लिए लागू होने वाले नियम परिवर्तनों पर एक विस्तृत जानकारी लेकर आए हैं।
चोरी का मुआवजा देगा बैंक
ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां बैंक लॉकर से चोरी के मामले सामने आए हैं। इसे रोकने के लिए रिजर्व बैंक ने अब सख्त नियम बनाए हैं जिससे बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब अगर आपके बैंक लॉकर से कुछ चोरी हो जाता है या इससे जुड़ी कोई समस्या है तो बैंक को ग्राहक को लॉकर के किराए का 100 गुना मुआवजा देना होगा।अब बैंक यह नहीं कह सकते कि बैंक लॉकर चोरी के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं।