व्यापारिक और त्योहारी सीजन का श्रीगणेश, बाजारों में दिख रही रौनक

0 1,341

 

Gwalior Ganesh Chaturthi 2021m | कोरोना की दूसरी लहर झेलने का बाद एक बार फिर त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। शुक्रवार को चतुर्थी के साथ ही सही मायने में व्यापारिक सीजन का भी श्रीगणेश हो गया। जिसे लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। गणेश चतुर्थी पर महाराज बाड़ा स्थित टोपी बाजार, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट, दौलतगंज, सराफा बाजार के साथ ही मुरार व हजीरा के बाजारों में खासी रौनक रही। कपड़ा, सोना-चांदी, घर सजाने का सामान, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर समेत अन्य सेक्टर की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। बाजारों में तेजी से हो रहे उठाव के कारण कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

टोपी बाजार के सराफा कारोबारी गौरव गोयल ने बताया कि बहुत सारे लोगों ने गणेश चतुर्थी पर पूजाघर में रखने के लिए चांदी की मूर्ति भी बनवाई है। जिसे वे ले जा रहे हैं। दौलतगंज के कपड़ा कारोबारी ग्वाल दास अग्रवाल का कहना है कि निश्चित तौर पर व्यापारियों के लिए शुभता का श्रीगणेश होने जा रहा है। बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है, लोग खुलकर खरीदारी पर पैसा खर्च कर रहे हैं, जो व्यापारियों के लिए शुभ संकेत है। आगामी दिनों में नवरात्र, दशहरा, दीपावली व सहालग का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आगामी 3 महीने व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी अहम हैं।

गणेश चतुर्थी पर 150 वाहन घर ले जा रहे शहरवासीः गणेश चतुर्थी पर बड़ी संख्या में लोग वाहन खरीदने के लिए आटोमोबाइल शोरूम पहुंचे, मगर चार पहिया वाहनों की अनउपलब्धता के कारण आटोमोबाइल कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। चुनिंदा कारों को छोड़कर ज्यादातार माडल की कारों, विशेषकर सीएनजी सेगमेंट में कारों की वेटिंग 9 महीने तक की है। ऐसे में कारोबारी ग्राहकों को स्पष्ट कर रहे हैं कि कार की डिलेवरी लेने के लिए इंतजार करना होगा। बावजूद इसके गणेश चतुर्थी पर ग्वालियर के विभिन्न डीलरों द्वारा 150 के करीब कारों की डिलेवरी दी। समर्थ सौम्या ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने बताया कि गाड़ियों की वेटिंग अब और अधिक बढ़ने की आशंका है, क्योंकि पहले से ही कुछ विशेष कारों की डिलेवरी देने में देरी हो रही है। हालांकि कंपनियों द्वारा अब गाड़ियां तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। गणेश चतुर्थी पर टाटा की 17, रेनोल्ट की 11 व फाक्स वेगन की 2 गाड़ियों की डिलेवरी दी गई। रायल एंड फील्ड के शोरूम से कुल 23 बाइकों की डिलेवरी की गई। प्रेम मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर चरणजीत नागपाल ने बताया कि करीब 50 कारों की डिलेवरी गणेश चतुर्थी पर हुई। वहीं रायल ग्रुफ आफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिकांत समाधिया ने भी 40 कारों की डिलेवरी दिए जाने की बात कही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment