कोरोना संकट के बीच कोन्नगर में डेंगू ने मचाया आंतक, तीन लोगों के शरीर में मिला लक्षण

0 1,377

कोलकता । कोरोना संकट के बीच हुगली जिले के कोन्नगर के कनाईपुर ग्राम पंचायत इलाके में डेंगू फैलने से लोग दहशत में हैं। अबतक तीन साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों के शरीर में डेंगू के लक्षण पाए गए है। इलाके में डेंगू फैलने की खबर पाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी इलाके का दौरा किया‌‌। वहीं इसकी रोकथाम के लिए अतिरिक्त जिलाधिकारी संदीप घोष ने कनाईपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में एक जरूरी बैठक की। इस बैठक में उत्तरपाड़ा-श्रीरामपुर के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दीपांजन सरकार एव पंचायत के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

मालूम हो कि इस पंचायत के अंतर्गत बासाई ग्राम, कनाईपुर कालोनी तथा इसके आसपास इलाके से डेंगू पीडित मरीज मिले हैं। कनाईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान अक्षय लाल यादव का कहना है कि अबतक तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए है। उन्होंने कहा कि इलाके में जहां-जहां बारिश का पानी जमा है, वहा से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है।

उनका कहना है कि जिन लोगों में बुखार के लक्षण पाए जा रहे हैं, उनका रक्त डेंगू की जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इलाके में डेंगू के प्रति सचेत रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में निकासी व्यवस्था ठीक नही होने के चलते यहां डेंगू का प्रकोप बढ़ा है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment