Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में भारत के निषाद कुमार ने देश को दूसरा पदक दिलाया है। ऊंची कूद में इस बड़ी सफलता पर सभी ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनकी कड़ी मेहनत का इनाम भी उन्हें मिलने लगा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निषाद कुमार को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं।