Tokyo Paralympics: डिस्कस थ्रो का रिजल्ट होल्ड पर, विनोद कुमार ने जीता था ब्रॉन्ज मेडल

0 1,730

Tokyo Paralympics 2020: ताजा जानकारी के मुताबिक पैरालंपिक्स में डिस्कस थ्रो F52 के फाइनल इवेंट का रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है। बताया जा रहा कि क्लासिफिकेशन रिव्यू की वजह से ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि इसी इवेंट में भारत के विनोद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था और भारत को तीसरा पदक दिलाया। लेकिन फिलहाल फाइनल के सभी रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही ओलंपिक्स कमिटी इस पर फैसला सुनाएगी।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के विनोद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को तीसरा पदक दिलाया। विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो के F52 कैटेगरी में 19.98 मीटर के थ्रो के साथ एशियन रिकॉर्ड कायम किया। विनोद ने अपने छह प्रयासों में 17.46 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की और उनका उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर बेस्ट माना गया। इस दूरी के साथ ही विनोद कुमार ने एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता।

विनोद ने करीब 30 साल की उम्र में इस खेल को चुना था और आज 42 साल की उम्र में वह पैरालंपिक मेडलिस्ट बन गए। इस जीत के साथ ही विनोद को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भारतीय पैरालंपिक समिति की प्रमुख दीपा मलिक समेत कई दिग्गज हस्तियों ने विनोद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘पूरा भारत विनोद कुमार के प्रदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहा है. ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. उनकी कड़ी मेहनत और जज्बे ने यह उपलब्धि हासिल कराई है.’

India is rejoicing thanks to Vinod Kumar’s stupendous performance! Congratulations to him for the Bronze Medal. His hard work and determination is yielding outstanding results. #Paralympics

— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2021

भारत के लिए रविवार का दिन शानदार रहा। पहले भाविना पटेल और निषाद कुमार में सिल्वर जीता और अब विनोद कुमार ने कांस्य जीतकर भारत को एक दिन में तीसरा पदक दिलाया। इस तरह राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ियों ने पदकों की हैट्रिक लगाई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment