सड़क सुरक्षा अभियान में 148 वाहनों के चालान, परिवहन और पुलिस विभाग ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

0 39

मुबारक अली, संवाददाता

 

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, ध्वनि एवं वायु प्रदूषण, ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 148 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यातायात निरीक्षक विनय पांडेय और पीटीओ आरपी गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment