सीधी पडैनिया हादसे में फरार हाईवा वाहन की पहचान, कोतवाली पुलिस ने किया जब्त!

0 167

सीसीटीवी फुटेज और हाईटेक तकनीकों की मदद से पुलिस ने खोज निकाला हादसे में शामिल वाहन; रजनीश तिवारी की दर्दनाक मौत के मामले में थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई जारी।

 

| सीधी।

 

सीधी शहर के पडैनिया क्षेत्र में बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रजनीश तिवारी, निवासी ग्राम गाड़ा लोकर सिंह टोला, को कुचलकर फरार हुए हाईवा वाहन की पहचान कोतवाली पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं हाईटेक तकनीकों की मदद से फरार वाहन का पता लगाते हुए हाईवा को जब्त कर लिया है।

 

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

हादसे के बाद फरार वाहन की पहचान और जब्ती को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment