विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, 64 टीमों ने दिखाया दमखम

0 107

 

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

पुरुष वर्ग में चंद्र विजय हॉस्टल डिंडौरी और महिला वर्ग में डिंडौरी कॉलेज की टीम बनी विजेता, विधायक ने सभी टीमों को दी प्रोत्साहन राशि

 

शहपुरा, डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबलों के बीच भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 64 टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में चंद्र विजय हॉस्टल डिंडौरी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शहपुरा मुड़की की टीम द्वितीय और शहपुरा घुंडी सरई की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं महिला वर्ग में डिंडौरी कॉलेज की टीम ने प्रथम तथा शहपुरा कॉलेज बालिका टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

आयोजकों द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार 100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 3 हजार 100 रुपये निर्धारित किया गया था। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रतियोगिता में शामिल सभी 64 टीमों को 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला उपाध्यक्ष पं. ज्ञानदीप त्रिपाठी, महेश धूमकेतु, बसंत गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शहपुरा भजन चक्रवर्ती, मंडल अध्यक्ष मानिकपुर हीरेंद्र मरावी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा परसराम नागेश, बबलू अवधिया, रामलाल रजक, राजेश साहू, मुकेश गुप्ता, पंकज साहू, राम किशोर सोनी, नीरज राजपूत, डॉ. अरविंद रजक, राजेंद्र तिवारी, जीतू राय, संतोषी विश्वकर्मा, विश्वनाथ झरिया और रिंकू रैकवार सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कैलाश रजक, पंकज भवेदी, पंकज उइयाम, बलवंत, संतोष धूमकेतु (सरपंच मालपुर), विजय टेंट हाउस, यूट्यूबर बर्मन ब्लॉक सहित स्कोरर एवं कमेंटेटर का सराहनीय योगदान रहा।

 

तीन दिनों तक चले इस खेल आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने खेल भावना, युवाओं की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

 

नारा – खेलेगा डिंडौरी, बढ़ेगा इंडिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment