PET परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में परीक्षा PET-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के आवागमन और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एएसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।