एसएस कॉलेज के सामने छात्राओं से अभद्रता करने का आरोप, युवक गिरफ्तार

0 2,093

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर के एसएस कॉलेज के गेट के सामने छात्राओं को परेशान करने, अश्लील हरकतें करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम एसएस कॉलेज से बरेली मोड़ की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्रांड आर्क होटल के सामने सड़क पर कॉलेज गेट के पास एक युवक छात्राओं को परेशान करता और अभद्र भाषा का प्रयोग करता दिखाई दिया। इससे छात्राओं, महिलाओं और आमजन को परेशानी हो रही थी।

 

पुलिस टीम ने युवक को समझाने और ऐसी हरकतें न करने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

 

गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुश पुत्र राजकुमार (21), निवासी ग्राम चौडेरा, थाना रामचंद्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक पारुल, उपनिरीक्षक सुशांत रावत, महिला आरक्षी अनुराधा व विनीता तथा आरक्षी रोहित सांगवान और राहुल शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment