देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में,शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

0 64

🕉👉नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा का स्वरूप कालरात्रि, दुष्टों का विनाश करने वाली,भक्तों के भय को दूर करने वाली एवं शक्ति प्रदान करने वाली हैं, इनकी सदा ही जय हो।

♀️👉सीधी में थमे रहेंगे मशीनों के पहिए, मुआवजा भुगतान के बिना रेलवे का नहीं चलेगा काम।

♀️👉सीधी पुलिस ने पीछा कर नासिक से छुहिया घाटी कांड के 30000 हजार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

♀️👉अब प्राइवेट कर्मचारी भी करेंगे जनगणना, केंद्र सरकार ने लिया फैसला।

♀️👉आप गधे हो मैं ग्रेजुएट हूं , शिवपुरी जिले में एक युवक ने भाजपा विधायक देवेंद्र जैन को कहा। मामला ओबीसी आरक्षण लागू करने को लेकर था।

♀️👉’चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने पर जनता कर सकती है शिकायत’, सुप्रीम कोर्ट का फैसला; नेताओं को होगी परेशानी।

♀️👉कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, NCP नेता के घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया।

♀️👉राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाने वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर सुनवाई को राज़ी सुप्रीम कोर्ट।

♀️👉महाराष्ट्र में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को मौत की सजा, कोर्ट ने बताया ‘दुर्लभतम से दुर्लभ’ मामला।

♀️👉भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत।

♀️👉बोरवेल में गिरे-बच्चे का कैमरे में नहीं दिख रहा मूवमेंट,पत्थर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आई, 640 फीट की गहराई में अटका है बच्चा।

♀️👉3 दिन में चार को मौत की सजा -पति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता को मिली सजा-ए-मौत,प्रेमी को भी फांसी होगी, मेरठ में 3 दिन में 4 को मौत की सजा।

♀️👉जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की आलोचना के बावजूद रूसी तेल रिफाइनरियों पर नए हमलों का ऐलान किया है।

♀️👉मणिपुर में पूरी और आलू की सब्जी खाकर बीएसएफ के 84 जवान बीमार।

♀️👉संसद की लोक लेखा समिति ने मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों के मुख्य सचिवों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की मांग की।

♀️👉अब ऐसा भी-रात में सूरज की रोशनी बेचने की तैयारी,अंतरिक्ष में लगेंगे बड़े शीशे; भारत की स्काईरूट एयरोस्पेस और अमेरिकी स्टार्टअप का प्रोजेक्ट।

♀️👉हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी,तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून ने दी दस्तक, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।

♀️👉सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है,लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान, NDA के पास दो-तिहाई बहुमत नहीं।

♀️👉नहीं रुकेगा प्रदर्शन-सुप्रीम कोर्ट का CJP का प्रदर्शन रोकने से इनकार,कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना; दावा- रोजाना ₹200 करोड़ का नुकसान।

खेल समाचार

⛔👉🏏भारत और जिंबॉब्वे के बीच खेले गए पहले T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिंबॉब्वे को चार विकेट से हराया।

⛔👉🏏भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 श्रृंखला का आज खेला जाएगा पांचवा और निर्णायक मैच, 2-2 मैच जीत कर दोनों टीमें चल रही बराबरी पर।

⛔👉🏏न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, एक दिवसीय क्रिकेट मैच में पहली बार श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान।

🕉आप का हरदिन, हरपल,शुभ, सुखद,सुंदर और मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment