थाना समाधान दिवस में सीओ तिलहर ने सुनीं जनशिकायतें।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना तिलहर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी तिलहर ने आमजन की शिकायतें सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इसके बाद थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की गई। क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रहरियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा।