कारोपनी में सेवा संकल्प अभियान: पौधरोपण के साथ जल संरक्षण के लिए किया श्रमदान

0 14

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

डिंडौरी/कारोपनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से निकाली जा रही वडनगर से वाराणसी यात्रा का कारोपनी में स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से श्रमदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने बोरियों की सहायता से अस्थायी बांध का निर्माण कर वर्षा जल को रोकने का प्रयास किया। इस पहल के माध्यम से जलस्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते यात्रा में शामिल बाइकर्स के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कुछ दूरी तक बाइकर्स के साथ यात्रा की और वडनगर से वाराणसी के लिए रवाना हुए दल को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनसेवा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए आमजन से ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, महेश धूमकेतु, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार, जिला पंचायत सदस्य रूद्रेश हीरा परस्ते, जिला मंत्री गजेंद्र करचाम, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, जनपद अध्यक्ष राजू उद्देय, महामंत्री बबलू ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिश शर्मा, आशीष सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, यात्रा में शामिल बाइकर्स एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment