फसल नुकसान का सर्वे जारी, अभी तक 333 हेक्टेयर का आंकड़ा सामने आया
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे लगातार जारी है। डीएम ने बताया कि अब तक करीब 333 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार करीब 60 लाख रुपये की मुआवजा राशि बनती है, यह फसल के वास्तविक नुकसान की कीमत नहीं है।
डीएम के मुताबिक पूरी और सही जानकारी सामने आने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। शासन के प्रावधान के अनुसार पात्र किसानों को करीब 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाता है।
जिन क्षेत्रों में लेखपालों द्वारा सर्वे का कार्य नहीं हो पा रहा है, वहां सर्वे में तेजी लाने के लिए कृषि विभाग के करीब 150 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।