पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाया गया

0 5

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

करंजिया-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, करंजिया के तत्वाधान में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत बी.एस.डब्ल्यू./एम.एस.डब्ल्यू. कक्षा के दौरान शासकीय महाविद्यालय, विकासखंड करंजिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर संगोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर राष्ट्रभक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि का स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री गजेन्द्र करचाम जी का स्वागत आशीष यादव द्वारा पुष्प हार भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गजेन्द्र करचाम जी ने अपने उद्बोधन में बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ। उन्होंने राष्ट्र को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनका अंत्योदय का मंत्र आज भी प्रासंगिक है, जिसका अर्थ है – समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास।

 

विशिष्ट अतिथि राजकुमार मोंगरे का उद्बोधन

 

छात्रों से कहा कि आप सभी सामुदायिक नेतृत्व के छात्र हैं, इसलिए आपको गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना है, यही पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

विकासखंड समन्वयक का मार्गदर्शन

इस अवसर विकासखंड समन्वयक

श्री भानु प्रताप मरावी (म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड करंजिया )

 

ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सही अर्थों में विकास वही है जिसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल सके।मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का उद्देश्य गांव में ऐसे नेतृत्वकर्ता तैयार करना है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। पंडित जी के विचार आज के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

 

कार्यक्रम का संचालन

 

पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन *श्री उदय नेताम के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता श्रीमती ओंकारेश्वरी आर्मो, हीरा टांडिया,धर्मेंद्र पाटले ,उदय नेताम ,आशीष यादव ।नवांकुर संस्था सम्मेलाल मरावी , बी.एस.डब्ल्यू., एम.एस.डब्ल्यू. छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment